Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत को परम वैभव पर पहुँचाना प्रत्येक स्वयंसेवक का दायित्व है- श्री पाटीदार - M.P. :NN81`

 दीपक सोनी -ताल मध्यप्रदेश:


भारत को परम वैभव पर पहुँचाना प्रत्येक स्वयंसेवक का दायित्व है- श्री पाटीदार:

आज दिनांक 19/01/2025, रविवार को ग्राम कोठडी खारवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला| जिसमें मंडावल मंडल के सभी गांवों से स्वयंसेवक संचलन में सम्मिलित हुए| संचलन ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुँचा| ग्राम में समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया| संचलन से पूर्व जिला सह कार्यवाह श्री विनोद जी पाटीदार का बौद्धिक हुआ| आपने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ हेडगेवार जी द्वारा सन् 1925 में रोपा गया संघ रूपी बीज आज वट वृक्ष बन चुका है| आज संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है| विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में संघ आज कार्य कर रहा है| संघ के स्वयंसेवक आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे है| शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवकों की जवाबदारी है कि डॉ साहब द्वारा देखे गए भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के स्वप्न को साकार करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करे| इस वर्ष संघ ने स्वयंसेवक बंधुओं से पंच परिवर्तन पर कार्य करने का आव्हान किया है| जिसमें हमें समरसता, स्वदेशी जीवन शैली, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन से जुड़े कार्य करना है और इन कार्यों के माध्यम से संघ कार्य को समाजव्यापी बनाना है| शताब्दी वर्ष मे भारत के प्रत्येक ग्राम में संघ कार्य के माध्यम से समाज परिवर्तन लाने का कार्य हमें करना है| जिससे भारत को परम वैभवशाली बनाया जा सके| मंडल कार्यवाह श्री संदीप जी हाड़ा भी मंचासीन थे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes