Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भगवती माता मंदिर मार्ग पर रेलवे फेंसिंग से हो रही असुविधा को लेकर सांसद श्री पाटील ने किया स्थल का निरीक्षण : NN81

 लोकेशन बुरहानपुर 


जिला ब्यूरो विनोद सोनराज 


*भगवती माता मंदिर मार्ग पर रेलवे फेंसिंग से हो रही असुविधा को लेकर सांसद श्री पाटील ने किया स्थल का निरीक्षण*


- जल्द रेलवे अधिकारियों का दल आएगा निरीक्षण करने


बुरहानपुर। उपनगर लालबाग के चिंचाला सहित भगवती माता मंदिर मार्ग पर रेलवे द्वारा फेंसिंग की गई है। जिससे खेतों में जाने वाले किसानों,क्षेत्रवासियों सहित मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओ को असुविधा हो रही है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील को अवगत कराया गया था। रविवार को सांसद श्री पाटील ने रेलवे के अधिकारीयो व क्षेत्रवासियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।


निरीक्षण स्थल से सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने डीआरएम इति पांडे को फोन लगाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे फेंसिंग से खेतों में जाने वाले किसानो तथा भगवती माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है। जब तक कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं मिल जाता तब तक फेंसिंग के कुछ हिस्से को खोल दिया जाए ताकि क्षेत्रवासियों,किसानों तथा मंदिर पर जाने वाले भक्तजनों को सुविधा मिल सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes