Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

धान खरीदी की नई नीति से किसानों के जीवन में आई नयी आशा : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*सफलता की कहानी*


*धान खरीदी की नई नीति से किसानों के जीवन में आई नयी आशा*



दुर्ग, 30 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के ऐतिहासिक निर्णय ने राज्य के किसानों के जीवन में नई उम्मीदें जगाई हैं। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की समर्थन मूल्य पर एवं 21 क्वि. प्रति एकड़ खरीदी ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। यह निर्णय न केवल किसानों की मेहनत का सम्मान करता है बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का भी एक प्रयास है। दुर्ग जिले में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश में धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों की उपज की खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिले के दुर्ग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोनारी के किसान  अश्विनी कुमार साहू ने अपनी आधी एकड़ की जमीन से 11.20 क्विंटल धान की उपज ली और उसे समर्थन मूल्य पर बेच दिया। उन्होंने बताया, ’’मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि सरकार ने किसानों के हितों का ख्याल रखा है। धान बिक्री से मिली राशि से मैं अपना बैंक से लिया कर्ज चुका दूंगा और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी निकाल लूंगा।’’ कृषक  अश्विनी कुमार ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ’’मुख्यमंत्री  साय के इस निर्णय ने हमारे जीवन में एक नयी आशा लाई है। उन्होंने किसानों की आवाज सुनी और उनके कल्याण के लिए काम किया, इसके लिए मै उनका शुक्रगुजार हूं।’’

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes