Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की : NN81

 पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की 


रिपोर्ट,, अभिषेक सिंह 



मथुरा 28 दिसंबर, आज जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में, हाई कमान के निर्देश पर, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेठवाडा मथुरा पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।

  डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह विरल व्यक्तित्व के धनी थे, एक साधारण परिवार से भारत की राजनीति में आने वाले डॉ मनमोहन सिंह एक ऐसे नेता के रूप में जाने जाते हैं,जो ज्ञान बड़प्पन और विनम्रता के प्रतीक थे , कांग्रेस पार्टी के लिए मार्गदर्शन करने वाले प्रकाश पुंज थे, उनकी करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीय नागरिकों के जीवन को बदल दिया, डॉ मनमोहन सिंह के व्यवहार में बहुत सौम्यता थी लेकिन अपने गहरे विश्वासों में वे बहुत दृढ़ थे, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बहुत गहरी थी, जिस समय देश आर्थिक मंदी से गुजर रहा था ऐसे समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी की पारखी नजर थी और दृढ़ विश्वास था कि उन्होंने, प्रधानमंत्री पद का त्याग कर उन्हे प्रधानमंत्री पद के लिए चुना,डॉ मनमोहन सिंह ने भारत की गिरती हुई आर्थिक व्यवस्था को तो मजबूत किया ही वरन विश्व के सबसे बड़े देशों में सुमार राष्ट्रो को भी आर्थिक मंदी के दौर से बचाया और उनका सहयोग किया, वह भारत ही नहीं वरन विश्व के बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे ,उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता , उन्होंने लोकहित और राष्ट्रहित में कई योजनाएं चलाई, बेरोजगारों के लिए मजदूरों के लिए मनरेगा, प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना, सूचना का अधिकार तथा जो आधार कार्ड आज हमारे जीवन में बहुत ही आवश्यक है उस योजना को लेकर भी डॉक्टर मनमोहन सिंह आए,राष्ट्र आज इनका कृतज्ञ है और हम सभी उनको अपने हार्दिक श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

 जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति में एक ऐसे धूमकेतु की तरह से आए जिसका किसी को भी पता नहीं था ,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव डॉक्टर मनमोहन सिंह की योग्यता से परिचित थे उस समय डॉक्टर मनमोहन सिंह रिजर्व बैंक की गवर्नर थे भारत की माली हालत बहुत खराब थी तब उन्हें भारत का वित्त मंत्री बनाया गया और जब प्रधानमंत्री पद के लिए सोनिया गांधी का नाम प्रस्तावित था, तो सोनिया गांधी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा ,डॉक्टर मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारो का जनक कहा जाए तो कोई अतिसंयोक्ति नहीं होगी, उन्होंने राष्ट्रहित में अनेकों कार्य किये और मौन रहकर अपनी बुराई करने वालों को अपने कार्य के द्वारा जवाब दिया वह अंतरराष्ट्रीय नेता थे , उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता,हम उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

 जिला कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्षा शिखा चौधरी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 महानगर महिला अध्यक्षा सिम्मी बेगम ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, डॉक्टर मनमोहन सिंह को एक बहुत ही सरल ,सहज और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया।

  जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद हुसैन ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि, उनके साथ कोई भी समय बिताने का मतलब उनके ज्ञान और दूरदर्शिता से प्रबुद्ध होना, उनकी ईमानदारी और सत्य निष्ठा से प्रभावित होना था, उनकी वास्तविक विनम्रता से आश्चर्यचकित होना था, हमारे राष्ट्रीय जीवन में डॉक्टर मनमोहन सिंह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में -:प्रकाश शर्मा, चंद्र मोहन जायसवाल, दीपक शर्मा, साहब सिंह प्रधान, विजय सिंह ,भारत सेठ, मीरा देवी, राखी चौहान, रोशन लाल, मनोज गौड, महेश चौबे, चौधरी गंगेश्वर सिंह, सोनू वर्मा, उमेश शर्मा, मुस्लिम कुरैशी, कमरुद्दीन खान, सलमान चौधरी, कदिर मलिक, अखलाक खान, ठाकुर प्रिय पाल सिंह, अशोक शर्मा,राजकुमार तिवारी, मनोज शर्मा, गिरिराज सिंह छौंकर, बिन्नी बाल्मिक, राम बाल्मिक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes