Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

7 करोड़ रुपए की एफडी का घोटाला,बैंक पैसे देने मै कर रहा आनाकानी : NN81

 *7 करोड़ रुपए की एफडी का घोटाला,बैंक पैसे देने मै कर रहा आनाकानी*


*रिपोर्ट अभिषेक सिंह*



मथुरा । थाना वृन्दावन कोतवाली मै 7 करोड़ के घोटाले का एक मामला सामने आया है, एक व्यक्ति द्वारा वृंदावन की 3 बैंक और एक फरीदाबाद की बैंक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई जिसपर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।




वृन्दावन के आश्रम विहार कॉलोनी निवासी विश्वामित्र भारती द्वारा पुलिस मै दर्ज शिकायत मै कहा गया कि उसने वृंदावन की तीन बैंक और फरीदाबाद की एक बैंक में 7 करोड़ रुपए की एफडी कराई थी जिनकी रसीदें भी उनके पास मौजूद है, अब वह बैंक द्वारा रुपए देने मै टालमटोल की जा रही है।


पुलिस मै दर्ज शिकायत मै विश्वामित्र भारती द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा दिल्ली मै अपना एक मकान बेचा जिसकी एवज में उनको 7 करोड़ रुपए मिले जिसकी उनके द्वारा एचडीएफसी बैंक वृंदावन, सैक्टर 29 फरीदाबाद ब्रांच के अलावा वृन्दावन की एक्सिस बैंक और इंडियन बैंक मै जमा कराए।


रुपए दिलाने की मांग करते हुए मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे से विश्वामित्र भारती द्वारा गुहार लगाई है, इस मामले मै वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे द्वारा तत्काल वृंदावन कोतवाली को इस मामले मै मामला दर्ज कर जांच के आदेश जारी कर दिए, जिस पर वृंदावन कोतवाली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes