Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अध्यक्ष ने कांजी हाउस में किया गोवर्धन पूजा : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से

9399424206


 अध्यक्ष ने कांजी हाउस में किया गोवर्धन पूजा 



नैनपुर  - नैनपुर शासन निर्देशानुसार आज दिनांक 2.11.2024 को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर वार्ड क्रमांक 14 स्थित कांजी हाउस में गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी जी एवं पार्षदों के द्वारा पूजन स्थल पर द्वीप प्रज्वलन कर गौ माता का तिलक वंदन ,माल्यार्पण तथा आहार खिलाकर उत्साह और उमंग के साथ गोवर्धन पूजन का उत्सव मनाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी , उपाध्यक्ष श्रीमती संजू लता वैष्णव, पार्षद श्री राजाराम शर्मा ,श्रीमती पिंकी चौधरी ,श्री सुनील विश्वकर्मा, सुश्री कुसुम यादव, श्री प्रदीप चौरसिया ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सारस , श्री रामू वैष्णव ,पत्रकार बंधु एवं स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एम्बेसडर  सतेंद्र तिवारी  एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes