Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गुरुग्रंथ साहिब की शोभायात्रा का शहर कांग्रेस ने किया स्वागत : NN81

 🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪

 *गुरुग्रंथ साहिब की शोभायात्रा का शहर कांग्रेस ने किया स्वागत* 

🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪🇮🇪

0 पंच प्यारों की अगुवाई में निकली गुरूनानक देव जी की भव्य शोभायात्रा

 *राजनांदगांव।* 


 सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरू तथा मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरूनानक जी का 555वां आगमन प्रकाश पर्व पर 15 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे पूर्व 13 नवंबर बुधवार को गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा द्वारा शहर में पंच प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा परिसर से निकली शोभायात्रा मानव मंदिर चौक पहुंची, जहां पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा भव्य आतिशबाजी व फुलमालाओं से शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान 05 घोड़ों पर सवार छोटे बच्चें तथा पंच प्यारे एवं शबद कीर्तन करते हुए कीर्तनी जत्थे नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। 

शहर कांग्रेस ध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके सत्य, प्रेम सदभावना, भाईचारे के सिद्धांत व संदेश आज मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है, गुरुनानक देव जी ने जीवन भर मानवता और ईश्वर की प्रार्थना का संदेश दिया था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती का प्रकाश पर्व मनाया जाता है, गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था, इस पर्व को प्रकाश गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता हैं। गुरु नानक साहिब सिख धर्म के पहले गुरु कहलाते है।  

शोभायात्रा के स्वागत के अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, महापौर हेमा देशमुख, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, शरद खंडेलवाल, मोहिनी सिन्हा, मनीष गौतम, जितेन्द्र शर्मा, शकील रिजवी, प्रज्ञा गुप्ता, प्रभात गुप्ता, भरत सोनी, सुरेन्द्र देवांगन, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, भोला यादव, प्रतिमा बंजारे, मुस्तफा जोया, माखन यादव, सविता सिन्हा, खिलेश बंजारे, रीना पटेल, अमित जंघेल, संदीप जायसवाल, संजय साहू, नीरज कन्नौजे, विष्णु सिन्हा, नासिर खा, जितेन्द्र सिन्हा, शिवम गढ़पायले, हिम्मत पवार, विष्णु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी उपस्थित थे।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes