Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विभाग से संबंधित केंद्र की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाएं : NN81

 संवाददाता प्रकाश पंथी की रिपोर्ट जिला अशोकनगर

विभाग से संबंधित केंद्र की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाएं: एसपी सिंह बघेल 


अल्प प्रवास पर अशोक नगर आए केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य,पशु पालन, डेयरी, पंचायती राज का भाजपाइयों ने किया स्वागत



अशोक नगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का सोमवार को अल्प प्रवास पर अशोकनगर आगमन हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि राज्य मंत्री श्री बघेल यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान स्थानीय सर्किट हाउस पछाड़ी खेड़ा पर भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश कलावत, नंदलाल यादव, रविंद्र लोधी, मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला महामंत्री मुकेश कलावत ने भाजपा का अंग वस्त्र,पुष्पहार पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र तथा प्रदेश में भाजपा की लोकप्रिय सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटेल पर मजबूती से उभरा है। अमृत काल में देश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं, आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक मजबूती के साथ देश का हर नागरिक खुशहाल है


समाज कल्याण के क्षेत्र में केंद्र, राज्य की कई योजनाओं का अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सीधा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मत्स्य पालन, पशुपालन व्यवसाय एवं डेयरी खोलने के लिए गरीब युवा बेरोजगार पात्र हितग्राहियों को उनके मंत्रालय से योजनाओं का लाभ दिलाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री बघेल रेल मार्ग से बीना से गुना जा रहे थे जहां उन्हें एक उद्घाटन समारोह में भाग लेना है, इसी बीच वह अशोक नगर अल्प प्रवास के लिए रुक गए, जहां गल्ला मंडी में कुछ गल्ला व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes