Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शहर में लगे अवैध होडिंग पर नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, ठेकेदारों में मचा हड़कंप : NN81

 *शहर में लगे अवैध होडिंग पर नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, ठेकेदारों में मचा हड़कंप*


*अभिषेक सिंह संवाददाता मथुरा*






  मथुरा। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने नगर में अवैध होर्डिंग के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम ने 24 बड़े होर्डिंग और पोलों पर लगे 200 क्योस्क बोर्ड हटाए। निगम की इस कार्रवाई से होर्डिंग ठेकेदारों में खलबली मच गई।


नगर निगम द्वारा दूसरे दिन सोमवार को अभियान चलाया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव के नेतृत्व में निगम के कर विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ प्रवर्तन दल की टीम ने अभियान चलाया। नगर निगम ने नरहौली चौराहा से धौली प्याऊ, धौली प्याऊ से स्टेट बैंक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहे से डैंपियर नगर होते हुए क्वालिटी तिराहा होते हुए होली गेट तक अभियान चला।




अभियान में जगह-जगह लगे 24 बड़े अवैध होर्डिंग और 200 बोर्ड और छोटे होर्डिंगों को हटाया गया। अभियान के दौरान कर अधीक्षक उम्मेद सिंह, राजस्व निरीक्षक यादवेंद्र कुमार, शंकर लाल शामिल रहे। इससे पहले शनिवार को जगह-जगह लगे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के 40 होर्डिंग एवं पोलों पर लगे 100 से अधिक अवैध बोर्डों को हटाया गया।


नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जब तक अवैध होर्डिंग पूरी तरह से नहीं हट जाते तब तक अभियान चलाया जाएगा। मथुरा में शहर की शोभा खराब कर रहे अवैध होर्डिंग हटाने के बाद वृंदावन में भी जल्द अभियान की शुरुआत की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes