Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वृंदावन में चार पांटून पुल बनाने का कार्य शुरू : NN81

 वृंदावन में चार पांटून पुल बनाने का कार्य शुरू


संवाददाता अभिषेक सिंह मथुरा



मथुरा। यमुना का जल स्तर कम हो जाने पर लोक निर्माण विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में चार पांटॅन पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। इन पुलों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ा जा रहा है। इससे छोटे वाहन और पैदल यात्रियों के लिए आवागमन सुगम हो सकेगा। प्रति पांटून पुल को बनाने और उसकी देखरेख करने में 25 लाख रुपये का ठेका दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के जेई अमित यादव ने बताया कि जिले में चार पांटून पुल बनाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें दो पुल वृंदावन और मांट क्षेत्र के बीच यमुना पर बनाया जा रहे हैं। एक पुल मांट क्षेत्र में और एक देवीआट्स के समीप भोगांव सिहारा में बनाया जा रहा है। इन सभी पुलों पर वाहनों और पैदल यात्री निशुल्क आवागमन कर सकेंगे। यमुना में आई बाढ़ के कारण बारिश के समय से जून में इन पुलों को हटाया गया था। उसके बाद यमुना में जल स्तर कम होने पर फिर से पुलों को बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक पुल के निर्माण, उसे हटाने और देखरेख करने के लिए 25 लाख रुपये की लागत आती है। इसका वर्ष में लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेका उठाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes