Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

NICT कंपनी द्वारा बैंक मित्रों पर हो रहे शोषण के विरोध में देशव्यापी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन: NN81

 

लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट 


NICT कंपनी द्वारा बैंक मित्रों पर किए जा रहे निरंतर शोषण, अन्यायपूर्ण नीतियों एवं समस्याओं के विरोध में दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को पूरे देश के बैंक मित्र शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे।


इस अवसर पर सभी बैंक मित्र अपने-अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देंगे। यह विरोध प्रदर्शन किसी भी प्रकार के कार्य बहिष्कार के बिना, पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से किया जाएगा।


बैंक मित्रों का कहना है कि NICT कंपनी द्वारा लंबे समय से उनकी जायज़ मांगों की अनदेखी की जा रही है। कार्यभार बढ़ने के बावजूद पारिश्रमिक, सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य-परिस्थितियों की कमी के कारण बैंक मित्र मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दबाव में कार्य करने को विवश हैं।


यह आंदोलन पूरे देश के बैंक मित्रों द्वारा एक साथ किया जाएगा, जिससे सरकार, संबंधित विभागों एवं कंपनी प्रबंधन का ध्यान बैंक मित्रों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा सके।


मध्यप्रदेश बैंक मित्र संगठन सभी बैंक मित्रों से अपील करता है कि वे इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में सहभागिता कर अपनी एकजुटता दिखाएँ और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर आवाज़ बुलंद करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes