Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना ब्यावरा शहर के पुनीत टॉकीज में गुंडागर्दी करने वाले 09 बदमाशों को किया गिरफ्तार : NN81

 थाना ब्यावरा शहर के पुनीत टॉकीज में  गुंडागर्दी करने वाले 09 बदमाशों को  किया गिरफ्तार 


रिपोर्टर अमन खान इंकलाबी

  


         ब्यावरा में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु आला कमान द्वारा आदेशित किया गया है 

    थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ के नेतृत्व में चीता मोबाइल में लगे आरक्षक द्वारा  फोन से सूचना दी की पुनीत टॉकीज ब्यावरा में कुछ लोग सीट पर बैठने की बात को लेकर टॉकीज में गुंडागर्दी एवं गदर मचा रहे हैं जिन्हें समझाने की काफी कोशिश की गई जो समझ नहीं रहे हैं तत्काल थाने से फोर्स को मौके पर भेजा गया  बदमाश पुनीत टॉकीज के अंदर गुंडागर्दी करते हुए पाए गए जिन्हें समझाने का काफी प्रयास किया  ,अपराध घटित न हो इसलिए अनावेदक पिसू लोधी ,राधेकिशन लोधी, लाखन लोधी ,समंदर लोधी , मोहन लोधी , मेघराज लोधी , सागर लोधी, शिवराज लोधी, द्वारका लोधी सर्व निवासी तेलीगांव जिला गुना  कुल 09 लोगों को मौके पर ही कस्बा ब्यावरा में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु   धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

   

        उक्त कार्यवाही में  थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी निरीक्षक वीरेंद्र धाकड़  , सहायक उप निरीक्षक सुनील मालवीय, प्रधान  आरक्षक  71 प्रदीप सोलंकी आर रामराज,आर आशीष  एवं समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes