Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महर्षि बाल्मीकि जी का प्रगट उत्सव वाल्मीकि समाज के द्वारा बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया : NN81

 महर्षि बाल्मीकि जी का प्रगट उत्सव वाल्मीकि समाज के द्वारा बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया



जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट




गुना बाल्मिक समाज में क्यों मनाई जाती है वाल्मीकि जयंती सही मार्ग पर चलने की देती है दिशा, 

ऋषि वाल्मीकि को संस्कृत रामायण जैसे महाकाव्य का रचयिता माना गया है। उनके द्वारा लिखी गई रामायण को वाल्मीकि रामायण के नाम से जाना जाता है। वाल्मीकि जी को विद्वता और तप के कारण महर्षि की पदवी प्राप्त हुई। वह संस्कृत भाषा के पहले कवि के रूप में जाने जाते हैं। महर्षि वाल्मीकि का जन्म अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। वाल्मीकि समाज में भगवान वाल्मीकि जी के प्रति गहरी आस्था है। वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर अमृत कलश शोभायात्रा निकाली जाती है, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

गुना के स्टेशन रोड पर वाल्मीकि मंदिर से बैंड बाजे घोड़ा बग्गी लव कुश मनमोहित शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर के एबी रोड होती हुई स्तम्भ चौराहे पर भव्य स्वागत कर रैली के रूप में निकलती हुई मानस भवन पर स्थानीय पूर्व विधायक और हिंदू संगठन के द्वारा आरती उतार कर महर्षि वाल्मीकि जी का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई हनुमान चौराहा से स्टेशन रोड पर पहुंची वहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। समापन के दौरान बाल्मीकि समाज के लोगों ने उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों को प्रसादी विस्तृत की गई और महर्षि वाल्मीकि के कार्यों का वर्णन किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों का सम्मान सुआपा और माला पहनाकर किया गया। वहीं भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस (भीम) के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गिल का भी  शाल श्रीफल व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर वाल्मीकी समाज के समाजसेवी सुनील मालवीय,  वाल्मीकी समाज के चौधरी शिवप्रसाद सांदर राजकुमार सांदर संजय करोसिया करण मालवीय रामदयाल गिल, सुनील गिल,

संजय लोहट अर्जुन गिल धर्मराज गिल दीपक गिल

रावि मालवीय नीरज राजोरिया

विशाल मालवीय वरुण मालवीय दिलीप खरें  महेंद्र वीलरवान टिल्लू टॉक

शाहिद समाज के सैकड़ो  पुरुष शोभायात्रा में शामिल थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes