Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर के इन दारोगा जी को देख लीजिए…मुंबई से वापस ला रहे महिला का पूरा सफर ही खौफनाक बना दिया - NN81





कानपुर के दारोगा जी को अपनी रंगीन मिजाजी भारी पड़ गई. दरअसल दारोगा महिला सिपाही के साथ मुंबई गए और कानपुर से पिछले दिनों गायब हुई महिला को बरामद किया. दारोगा गाड़ी से महिला सिपाही और बरामद हुई महिला को साथ लेकर आ रहे थे. मगर रास्ते में दारोगा लगातार बैड टच करते रहे. दारोगा ने पूरे रास्ते महिला को जमकर परेशान किया.


ये बात खुद महिला सिपाही ने भी देखी. मगर महिला सिपाही और बरामद हुई महिला, सब सहते रहे. किसी ने दारोगा का विरोध नहीं किया. मगर अंदर ही अंदर महिला सिपाही ने दारोगा की शिकायत करने की ठान ली. कानपुर आने के बाद दारोगा के साथ गई महिला सिपाही ने सारी बात अपने पुलिस अधिकारी को बता दी. मामले की जांच हुई तो मामला सही पाया गया. अब दारोगा जी अपनी रंगीन मिजाजी के चक्कर में लंबा फंस गए.


दरअसल कानपुर के रेल बाजार इलाके की रहने वाली एक महिला कुछ दिनों पहले अपने घर से गायब हो गई थी. घर वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही थी. इस दौरान पुलिस को पता चला कि महिला मुंबई में हैं और शादी करके रह रही है. 


कानपुर में रेल बाजार के दारोगा गजेंद्र सिंह साथ में महिला सिपाही को लेकर मुंबई चले गए. वहां जाकर  कानपुर से रवाना हुए महिला को मुंबई में बरामद कर भी लिया. इसके बाद पुलिस टीम  महिला को कार से कानपुर लेकर चल पड़ी. मगर रास्ते में दारोगा जी ने जो किया, वह शर्मनाक था.


दारोगा महिला के पास आकर बैठ गए. पूरे रास्ते बैठे रहे. इस दौरान वह बार-बार महिला को परेशान करते रहे और बैड टच करते रहे. दारोगा के साथ आई महिला सिपाही भी सब कुछ देख रही थी. मगर उस समय वह कुछ नहीं बोली.


कानपुर आने पर महिला को कोर्ट में पेश करके परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद महिला सिपाही ने डीसीपी एसके सिंह को दारोगा की सारी हरकत बता दी. मामले की फौरन जांच करवाई गई. बरामद की गई महिला ने भी दारोगा की सारी कहानी पुलिस अधिकारियों को बता दी. इसके बाद डीसीपी ने तुरंत दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes