Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम जामगांव एवं रामदेवरी में चलाया गया अपराजिता अभियान, "सक्षम बेटी सक्षम मंडला" का बताया उद्देश्य : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन81के लिए नैनपुर से

9399424203




ग्राम जामगांव एवं रामदेवरी में चलाया गया अपराजिता अभियान, "सक्षम बेटी सक्षम मंडला" का बताया उद्देश्य* 


*राजा  विश्वकर्मा की रिपोर्ट*


मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार वर्मा के निर्देशन तथा नैनपुर एसडीओपी सुश्री नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में जिले में 9 अक्टूबर से सक्षम बेटी सक्षम मंडला बनाने के उद्देश्य से अपराजिता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसमें जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडला जिले के नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा के आदेश पर नैनपुर विकासखंड के शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव एवं रामदेवरी में नैनपुर पुलिस महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अपराजिता अभियान संचालित किया गया जिसमें नैनपुर पुलिस थाने में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारी एवं उप निरीक्षक राजेश सेवईवार एवं उप निरीक्षक वंदना नाग के द्वारा बालिकाओं को गुड टच बेड टच, साइबर फ्रॉड एवं महिला तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी गई।महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पोषण आहार एवं स्वच्छ पोषण संबंधी जानकारी दी गई तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा आत्मरक्षा के लिए कराटे के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम में नैनपुर पुलिस विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ मास्टर ट्रेनर्स सहित शाला के प्राचार्य एवं शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes