Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उपस्वास्थ्य केंद्र में लगा हुआ है ताला नहीं मिल रहा मरीजों को प्रारंभिक चिकित्सा सेवा सुविधा : NN81

 उपस्वास्थ्य केंद्र में लगा हुआ है ताला नहीं मिल रहा मरीजों को प्रारंभिक चिकित्सा सेवा सुविधा



प्राथमिक उपचार जो की हर मरीज के लिए आवश्यक ही नही अपितु यह प्रथम सोपान होता है जो की किसी बीमार व्यक्ति को समय पर मिल जाए तो स्वास्थ्य किया जा सकता है या आपातकालीन हालत में प्रथम उपचार मिल जाए तो उसे जल्द ही ठीक किया जा सकता है परंतु यही उपचार समय पर ना मिले मिले तो मामला गंभीर हो जाता है कई बार मरीजों को प्राथमिक उपचार के आभाव में अपना जान गवाना पड़ जाता है। ठीक उसी प्रकार आसपास के कई गांवों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए ग्राम देलवाड़ीह में उपस्वास्थ्य केंद्र का उपचार केंद्र प्रदान किया गया था लोगो में काफी उत्साह भी था की क्षेत्र में  नजदीक में ही प्राथमिकोपचार की सुविधा प्रदत्त है परंतु अब यह  समझ से परे है की सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ा हुआ है जबकि स्वास्थ्य संबंधित प्राथमिक उपचार कभी भी और किसी भी समय आवश्यक एवं जान बचाने के लिए संजीवनी की तरह कार्य कर सकता है परंतु कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ढेलवाडीह उपस्वास्थ्य केंद्र जो की आसपास के ग्रामों को वरदान की तरह था अब देखा जा रहा है की उपचार के लिए जाने वाले मरीजों के द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र को बंद बताया जाता है। अब ऐसे में लोगों के साथ प्राथमिक उपचार के असुविधा लोगो के समझ से परे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes