Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अश्वारूढ़ महाराणा प्रताप प्रतिमा की स्थापना की गई : NN81

 *अश्वारूढ़ महाराणा प्रताप प्रतिमा की स्थापना की गई।*

*खबर प्रवीण सिंह चुंडावत*


जिला मुख्यालय के निकट ठिकाना मोखमपुरा में अश्वारूढ़ महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना की गई। जिसमें सर्व राजपूत समाज और सर्व समाज व क्षेत्र वासियों द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड से ठिकाना मोखमपुरा तक मूर्ति के स्वागत के तौर पर वाहन रैली निकल गई।


तत्पश्चात कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ठा.सा.भानु प्रताप सिंह जी धरियावद ,कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती राधा मीणा ने की ओर अथिति के तौर पर ठा. सा. दिग्विजय सिंह जी कुलथाना,कु. सा. दिग्विजय सिंह जी चिकलाड अध्यक्ष अंबिका बाणेश्वरी संस्थान प्रतापगढ़,ठा. सा. दुर्गा सिंह जी मोखमपुरा, महारासा कृष्ण पाल सिंह जी घोटरसी, गजेंद्र सिंह जी रामगढ़, परमेश्वर सिंह जी बिलेश्वरी, राजदीप सिंह जी कुलथाना, रविराज सिंह जी बोरदिया, नेपाल सिंह जी झांतला गढ़, जयपाल सिंह जी कुनी, प. स. अंबालाल मीणा ,ग्राम विकास अधिकारी महेश चंद्र के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चरित्र के बारे में संबोधन दिया गया व साथ ही मोखमपुरा बस स्टैंड को महाराणा प्रताप चौराहे के नाम  की घोषणा की गई व देवद रोड़ को भगत सिंह चौराहे के‌ नाम की घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन विजय विद्रोही झांसडी के द्वारा किया गया व साथ में महाराणा प्रताप ग्रुप ठि. मोखमपुरा के सदस्य व आस पास के गण मान्य जन  उपस्थित रहे‌‌।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes