Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में आपसी सुलह-समझौता के आधार पर वादों के निस्तारण हेतु संचालित मध्यस्थता केन्द्र में वर्षों से लग्बित चल रहे 02 पारिवारिक विवादों का सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण किया गया एवं वादी प्रतिवादी खुशी-खुशी साथ रहने के लिये राजी हुये : NN81

 जिला संवाददाता आरके शर्मा 


माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में आपसी सुलह-समझौता के आधार पर वादों के निस्तारण हेतु संचालित मध्यस्थता केन्द्र में वर्षों से लग्बित चल रहे 02 पारिवारिक विवादों का सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण किया गया एवं वादी प्रतिवादी खुशी-खुशी साथ रहने के लिये राजी हुये।



न्यायालय सिविल जज, जू०डि०, त्वारित-प्रथम द्वारा प्रेषित पारिवारिक वाद संख्या-1535/2022 मध्यस्थता केन्द्र में सुलह समझौता हेतु प्रेषित किया गया जिसमें वादिनी रोसीना बानों पुत्री हकीमुद्दीन, निवासी ग्राम अलनपुर, थाना-इब्राहिमपुर, अम्बेडकरनगर बनाम अमीरूद्दीन पुत्र अबुल आस निवासी ग्राम-अलनपुर, थाना-इब्राहिमपुर, अम्बेडकरनगर के मध्य लम्बे समय से विवाद चल रहा था।


अन्य मामले में न्यायालय सिविल जज, जू०डि०, त्वारित-प्रथम द्वारा प्रेषित पारिवारिक वाद संख्या-1591/2022 मध्यस्थता केन्द्र में सुलह समझौता हेतु प्रेषित किया गया जिसमें वादिनी अफीसा बेगम पुत्री जहीरूद्दीन, निवासी-फत्तेपुर अलनपुर, थाना-इब्राहिमपुर, अम्बेडकरनगर बनाम जबीरूद्दीन पुत्र हकीमुद्दीन, निवासी-फत्तेपुर अलनपुर, थाना-इब्राहिमपुर, अम्बेडकरनगर जो वर्षों से आपसी विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे थे।


कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा वादी एवं विपक्षी को नोटिस के माध्यम से मध्यस्थता केन्द्र में सुलह वार्ता हेतु बुलाया किया गया। वादी एवं विपक्षी विभिन्न तिथियों पर सुलह वार्ता हेतु मध्यस्थता केन्द्र में उपस्थित हुये एवं आज दिनांक 19.10.2024 को मध्यस्थ अधिवक्ता श्री हरगोविन्द यादव एडवोकेट एवं श्रीमती सुमन गौड एडवोकेट एवं अपर जिला जज / सचिव महोदय के प्रयासों द्वारा पक्षकार सुलह वार्ता में अपने वाद को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने हेतु राजी हुये।


श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा उपरोक्त दोनों पारिवारिक विवादों के पक्षकारों को आर्शीवाद देकर विदा किया गया तथा भविष्य में झगड़ा न करते हुये प्रेम पूर्वक जीवन यापन करने की सलाह दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes