Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अभियंता दिवस मनाया गया : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*


*अभियंता दिवस मनाया गया*



दुर्ग, 16 सितम्बर 2024/ विगत दिवस 15 सितम्बर को सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या जी की 164 वीं जंयती के अवसर पर जल संसाधन परिसर में अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में सम्मानीय  आई.पी. मिश्रा, चेयरमैन, श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, इंजी. इन्द्रजीत उईके, प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. सतीश कुमार टीकम, मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. जयंत पवार, से.नि. प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. डी.सी. जैन, से.नि. मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. समीर जार्ज, से.नि. मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, इंजी. दिनेश कुमार भगोरिया, से.नि. अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विश्वेश्वरय्या जी के मूर्ति में माल्यअर्पण पश्चात् अतिथियों द्वारा उनके जीवनी एवं हिन्दुस्तान के विकास में उनके योगदान एवं उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय निर्माण कार्यों के संबंध में प्रकाश डाले गये।  आई.पी. मिश्रा जी के द्वारा वर्तमान समय में इंजीनियरिंग विज्ञान एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सम्पूर्ण भारत में विश्व के देशों के अपेक्षा इंजीनियरियों / वैज्ञानियकों व चिकित्सों द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया। जो कि वर्तमान में विश्व स्तर में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। अभियंता दिवस का कार्यक्रम  सुरेश पाण्डेय, अधिक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग दुर्ग के संयोजन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में शिवनाथ मंडल के अंतर्गत दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम व बेमेतरा जिले के समस्त अभियंता एवं सेवा.नि. अभियंता एवं कर्मचारी सम्मिलित हुये। इस अवसर पर इंजी. उबेद देशमुख, इंजी. किशोर शर्मा, इंजी. जी. एल. साहू, इंजी. ए.एम.झा एवं इंजी. आर. एस. नेताम, कार्यपालन अभियंता का सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes