Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री साय स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*



*छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  डेका एवं मुख्यमंत्री  साय स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल*


*-तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि*



        दुर्ग, 21 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के पूज्य पिता जी स्व.  श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम मैत्री नगर भिलाई दशहरा मैदान रिसाली दुर्ग में शामिल हुए। राज्यपाल  डेका एवं मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर स्व.  श्याम पाण्डेय जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री  अरूव साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंकराम वर्मा, विधायक अंतागढ़  विक्रम उसेण्डी, प्रदेश अध्यक्ष विधायक जगदलपुर  किरण देव, विधायक अहिवारा  डोमनलाल कोरसेवाड़ा, विधायक दुर्ग  गजेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण  ललित चंद्राकर, रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत, पूर्व सांसद  सौदान सिंग, संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी  रामगोपाल गर्ग, एसपी  जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पकुंज अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes