Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग(छ.ग.)*

*समाचार*


*उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण*



     दुर्ग 21 सितंबर 2024/ उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक से जेल में रहने वाले कैदियों के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के कैदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जब ये कैदी जेल से बाहर आए तो उनके पास व्यवसाय का साधन हो और वे समाज में सामान्य जीवन बिता सके। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने जेल के कैदियों से भी संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। कैदियों द्वारा जेल की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के प्रति संतुष्टि जताते हुए इसकी सराहना की गई। कुछ बंदियों ने बताया कि अच्छा कार्य करने पर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदियों को कार्य के बद्ले आमदानी भी दी जाती है। 


     निरीक्षण के दौरान विधायक  गजेंद्र यादव एवं डोमन लाल कोरसेवाडा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र शुक्ला, अपर कलेक्टर  अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ  अश्विनी देवांगन, डिप्टी कलेक्टर मुकेश रावटे, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes