Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजयुमो ने किया हिंदू विरोधी बयान पर राहुल गाँधी का पुतला दहन : NN81

 लोकेशन मध्य प्रदेश नरसिंहपुर नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय 

8959974497



*भाजयुमो ने किया हिंदू विरोधी बयान पर राहुल गाँधी का पुतला दहन*



*नरसिंहपुर*- कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं को हिंसक बताए जाने वाले बयान को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी ने कांग्रेस को इस मुद्दे पर सदन से सड़क तक घेरने का काम शुरू कर दिया है. इसी क्रम में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज सुभाष पार्क चौराहे पर भाजपा के जिला महामंत्री डा हरगोविंद पटेल,नपा अध्यक्ष पं. नीरज महाराज के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रियांक जैन व मण्डल अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव के नेतृत्व ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले को जलाकर अपना विरोध जताया.


उक्ताशय की जानकारी देते हुए युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी प्रखर दुबे ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सुनील कोठारी,जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत चौबे,मनमोहन सलूजा,जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा, जिला सह कार्यालय मंत्री शिशिर दुबे, जिला पंचायत सदस्य नबाव ठाकुर,श्रीकांत श्रीवास्तव,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निशा सोनी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अबरार मंसूरी,

युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश गुर्जर,अभिषेक रघुवंशी,मनोज ठाकुर,अभिषेक नेमा,गौरव तिवारी,रचित चौरसिया,सुशील सोनी,नवीन रमानी,विनोद पटेल,राजा पटेल,नितिन पटैल,डालचंद चौधरी,ऋषभ साहू, अजय अहिरवार, क्षतिष सोनी.सहित भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes