Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तंत्र-मंत्र,भूतबाधा के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार : NN81

 *तंत्र-मंत्र,भूतबाधा के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,नगदी,जेवर,कार, मोबाईल सहित करीबन 45 लाख रूपये कीमती संपत्ति की जब्त, धारदार हथियार का जखीरा हुआ बरामद जिनमें 39 तलवार, छोटे-बड़े 182 कटारे एवं 1 भाला शामिल है।*



.प्रार्थी जन्डेल कौरव ने बताया कि उसके चचेरे भाई राजा कौरव के ऊपर मिट्टी गिर जाने से घायल हो गये थे जो ठीक नहीं हो रहे थे । जिनको ठीक करने के लिये वह तांत्रिक गुरूजी डॉ. यशवंत प्रजापति के पास गये,जिन्होंने राजा पर भूत बाधा की कहकर विशेष पूजा करने को कहा । पूजा ना होने पर एक सप्ताह में राजा कौरव की मृत्यु हो जाने की बात कही । प्रार्थी ने तांत्रिक की बात को अनदेखा अनसुना कर दिया किंतु एक सप्ताह के भीतर राजा कौरव की मृत्यु हो गई । पुनः तांत्रिक यशवंत प्रजापति के पास दिसम्बर 2023 में गए तब तांत्रिक यशवंत प्रजापति ने बोला कि मेरे कहे अनुसार नहीं चलोगे तो मारे जाओगे । मुझसे पूजा पाठ करवाओ नहीं तो 3 दिन के भीतर तुम्हारे छोटे भाई की लड़की सुषमा कौरव की मृत्यु हो जायेगी । पूजा पाठ हेतु तांत्रिक यशवंत प्रजापति ने 14 लाख 68 हजार रूपये नगद पूजा के रखना पड़ेगा । जिसमें से 68 हजार रूपये पूजा पाठ में खर्च हो जाएगें तथा 14 लाख वापस कर दिये जाएगें। प्रार्थी के पास इतने पैसे नहीं है बोले तो तांत्रिक ने पूजा पाठ करने से मना कर दिया ।

          जिसके तीन दिन में छोटे भाई की लड़की के द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई । तब यह लोग घबराकर तांत्रिक के पास पहुँचे और तांत्रिक ने बताया कि तुम्हारे परिवार में भूत प्रेत की बाधाएँ हैं । जल्दी पूजा पाठ नहीं करवाओगे तो इस बार 3 माह में तुम्हारी एवं तुम्हारे दोनों बेटे सोमलेश कौरव और कमलेश कौरव की मृत्यु हो जायेगी। डर के कारण पैसों का जुगाड़ करके दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को यह लोग 14 लाख 68 हजार रूपये लेकर तांत्रिक के घर गए तब तांत्रिक यशवंत प्रजापति और उसके बेटे केशवराज प्रजापति ने यह पैसे अपने घर में बने देवी के स्थान पर रख दिये । उसके बाद तांत्रिक यशवंत प्रजापति एवं उसका बेटा केशव राज उर्फ अमन प्रजापति दोनों प्रार्थी के घर आये पूजा पाठ की और बोले अब कोई समस्या नहीं हैं । जब इन लोगों ने पूजा में रखे 14 लाख रूपये वापस माँगे तो तांत्रिक यशवंत प्रजापति ने कहा कि अभी 6 महीने पैसों को देवी के स्थान पर रहने दो नहीं तो बाधाएँ वापस लौट सकती है । 06 माह उपराँत जब 05/06/2024 को तांत्रिक यशवंत प्रजापति के घर पैसे वापस लेने गए तो तांत्रिक के घर ताला लगा हुआ था ।

इसी प्रकार तांत्रिक यशवंत प्रजापति के द्वारा 2. सोमनाथ कौरव पिता रामकुमार कौरव उम्र 30 साल निवासी भमका से उनके दोनों नातियों की मृत्यु हो जाने की कहकर 16 लाख 80 हजार रूपये, 3. राघवेन्द्र कौरव पिता बालचंद कौरव निवासी भमका से उसके बच्चे एवं उसके भाई दीपक के साथ संक्रांति तक अनहोनी हो जाने की कहकर उनके के साथ कुल 09 लाख 51 हजार रूपये, 4. प्रदीप कौरव पिता स्व.लालजी कौरव,फूलचंद कौरव पिता स्व.कन्हैयालाल कौरव एवं रामफल कौरव पिता सियाराम कौरव सभी निवासी भमका से मृतक राजा कौरव द्वारा रेत खदान से पूजा पर पाँव रख देने से प्रेत बाधा घर आ जाने का डर दिखाकर तीनों के साथ कुल 12 लाख 68 हजार रूपये, 5. संजू कौरव पिता मेहरबान कौरव निवासी ग्राम कैंकरा से उसके भतीजे का पेट दर्द का ईलाज तंत्र-मंत्र से करने की कहकर उसके साथ 03 लाख 68 हजार रूपये, 6.  गनेश कौरव पिता जशमन सिंह कौरव निवासी पुआँरिया से उसके पुत्र हर्षित एवं छोटे भाई पवन कौरव की 03 माह में मृत्यु हो जाने की कहकर उसके साथ 16 लाख 68 रूपये, 7. अनिल कौरव धनराज कौरव निवासी कैंकरा से उसकी भाभी के मानसिक रोग का ईलाज प्रेत बाधा का पूजन से करने की कहकर उसके साथ 04 लाख 68 हजार रूपये तंत्र-मंत्र, भूतबाधा के नाम पर लोगों से छलपूर्वक करीबन कुल 78 लाख 71 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई हैं ।

          प्रार्थी जन्डेल सिंह आत्मज दीनदयाल सिंह कौरव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम भमका थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन पत्र पर से आरोपी यशवंत प्रजापति एवं उसके पुत्र केशवराज उर्फ अमन प्रजापति के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध धारा 420 भारतीय दंड विधान के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्राप्त साक्ष्य एवं स्थानीय मुखबिर सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार:- आमजनों से तंत्र-मंत्र,भूतबाधा के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री अमित कुमार के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री नागेन्द्र पटेरिया के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा आरोपी तांत्रिक यशवंत कुमार प्रजापति के संबंध में जानकारी एकत्र की गई । प्राप्त साक्ष्यों एवं प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी यशवंत कुमार प्रजापति का सागर में होना ज्ञात हुआ । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को तत्काल सागर रवाना किया  गया ।

पुलिस टीम ने स्थानीय मुखबिर की मदद से दिनांक 29/06/2024 की रात सनराईस मेगा सिटी कॉलोनी सागर से आरोपी यशवंत कुमार प्रजापति को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । जिसने पूछताछ पर अपना नाम डॉक्टर उर्फ गुरूजी उर्फ यशवंत कुमार प्रजापति पिता सीताराम प्रजापति उम्र 45 वर्ष ग्राम केसली तहसील के पास थाना केसली जिला सागर का निवासी होना,इंदिरा वार्ड काबरा पेट्रोल पंप के पास वार्ड नं.3 गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में तथा वर्तमान में सनराईस मेगा सिटी कॉलोनी सागर में रहना एवं पूर्व में गाडरवारा में गुनियाई,पंडियाई व डॉक्टरी का काम करना बताया । जिससे घटना के संबंध में सूझबूझ से क्रमबद्ध पूछताछ करने पर आरोपी डॉक्टर उर्फ गुरूजी उर्फ यशवंत कुमार प्रजापति के द्वारा अपने पुत्र केशवराज उर्फ अमन प्रजापति एवं ग्राम कैंकरा निवासी गुनिया कमलेश कहार के साथ मिलकर लोगों के विषय में उनके घर के सदस्यों विशेषकर घर की महिलाओं से घर-परिवार में बीमार व्यक्तियों तथा परेशानियों की जानकारी हासिल कर  भूत-बाधा दूर करने की पूजा पाठ के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया । पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30/06/2024 की देर रात प्रकरण के अन्य आरोपी कमलेश कहार पिता मूलचंद कहार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कैंकरा को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।

*जप्तीः-* प्रकरण के आरोपीगण डॉक्टर उर्फ गुरूजी उर्फ यशवंत कुमार प्रजापति एवं कमलेश कहार के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा

1. नगदी 5 लाख 40 हजार रूपये

2. करीबन 13 लाख 50 हजार रूपये कीमती सोना-चाँदी के जेवर,

3. एक अर्टिगा कार,

4. एक स्विफ्ट डिजायर कार,

5. चार मोबाईल,

6. बैंक खातों संबंधी दस्तावेज,

7. विजटिंग कार्ड,

8. पूजन सामग्री

कुल कीमती करीबन 43 लाख रूपये जप्त किये गये है ।

9. धारदार हथियार का जखीरा हुआ बरामद जिनमें 39 तलवार, छोटे-बड़े 182 कटारे एवं 1 भाला शामिल है।

          माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर प्रकरण के गिरफ्तारशुदा आरोपी कमलेश कहार को ज्यूडिशियल रिमांड एवं जप्ती कार्यवाही तथा अग्रिम अनुसंधान हेतु आरोपी डॉक्टर उर्फ गुरूजी उर्फ यशवंत कुमार प्रजापति की 02 दिवस पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया । प्रकरण की विवेचना दौरान धारा 467,467,471 भारतीय दंड विधान का ईजाफा किया गया । प्रकरण के अन्य आरोपी तांत्रिक पुत्र केशवराज उर्फ अमन प्रजापति की तलाश की जारी है। आरोपी मिलने पर प्रकरण में अन्य बरामदगी संभावित है ।

          आरोपीगण के द्वारा अर्जित की गई संपत्ति के संबंध में आर्थिक अनुसंधान,चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त कर गहन विवेचना की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes