Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उपायुक्त ने की प्रोजेक्ट कायाकल्प की समीक्षा : NN81

 साहिबगंज 

जिला ब्यूरो अकाश कुमार भगत 


दिनांक 23/07/2024


उपायुक्त ने की प्रोजेक्ट कायाकल्प की समीक्षा 



 

 उपायुक्त हेमंत सती के अध्यक्षता में समहरणालय सभागार में प्रोजेक्ट कायाकल्प की समीक्षा बैठक की गई। 


उपायुक्त ने प्रोजेक्ट कायाकल्प को लेकर क्रमबद्ध रूप से चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 


उपायुक्त ने बरहरवा प्रखण्ड के आहूतग्राम एवं श्रीकुंड में स्वास्थ्य उपकेंद्र में दो एएनएम को प्रतिनियुक्त करने हेतु सिविल सर्जन  को निर्देशित किया।


अनुमंडल अस्पताल राजमहल में माननीय मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में समुचित रोशनी की कमी पाई गई एवं इस हेतु उपाधीक्षक, अनुमंडल अस्पताल राजमहल से स्पष्टीकरण करने को निर्देशित किया गया।



उपायुक्त द्वारा डीपीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि उपकरण की आवश्यकता की कमी है तो अन्य मदों से उपकरण  रेसलाइजेशन करें। सदर अस्पताल में दवा का डिजिटल डिस्पले बोर्ड लगाने एवं सदर अस्पताल में बेडशीट की आपूर्ति हेतु उपायुक्त ने सिविल सर्जन को  29 जुलाई से पहले करने का निर्देश दिया । 


उपायुक्त द्वारा बीपीएम को सदर अस्पताल के सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।


मौके पर डॉo अरविन्द कुमार सिविल सर्जन, डॉo एसo केo मिश्रा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉo रंजन कुमार DLO, डॉo मनोज कुमार WHO, डॉo सत्ती बाबू डाबडा आदि सभी विभाग के जिला स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारीगण और स्वास्थ्य कर्मीगण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes