Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

'एक दिवसीय त्रिकाल संध्या शिविर सनावद में : NN81

 *स्लग :---'एक दिवसीय त्रिकाल संध्या शिविर सनावद में....* 


मनावर धार  से हर्षपाटीदार। 



विओ    :---- प्रातः स्मरणीय परम वंदनीय, यज्ञाचार्य, तपोनिष्ठ  श्री श्री 1008 गजानन जी महाराज श्रीबालीपुरधाम की प्रेरणा से और श्री सुधाकर जी महाराज,श्री योगेश जी महाराज के निर्देशानुसार *एक माला गायत्री मंत्र जप मंडल सनावद* द्वारा *एक दिवसीय त्रिकाल संध्या शिविर 02/06/24 रविवार को नार्मदीय ब्रह्मण समाज धर्मशाला सनावद में आयोजित किया गया l* उल्लेखनीय है कि पूर्व में जो कार्यक्रम कराया  गया था उन्ही  की तर्ज  पर शिविर में विद्वान आचार्यो के सानिध्य में तीनों काल की संध्या कराई गई l प्रातः कालीन संध्या आचार्य श्री दुर्गाशंकर जी तारे और श्री धर्मेंद्र जी पगारे,मध्यान कालीन संध्या बड़वाह से पधारे त्रिकाल संध्या धारी श्री संजय जी शर्मा और श्री ओमप्रकाश शर्मा जी और सायंकालीन संध्या बालीपुरधाम से पधारे श्री रविन्द्र जी शर्मा और खरगोन से पधारे श्री आनंद जी मलतारे द्वारा कराई गईं l 

           तीनों काल की संध्या में 200 विप्र बंधुओ की उपस्थिति रही l सभी आचार्यों ने संध्या कर्म पर अपने अपने उद्बोधन में कहा कि  आपका ब्रह्मण कुल में जन्म लिया है तो आपको संध्या कर्म करना अनिवार्य है l जो विप्र बंधु संध्या कर रहा हैं,उसके सारे काम अपने आप होते है,उसे किसी भी पूजा पाठ करने की जरूर नहीं है l   इस शिविर के माध्यम से बहुत से सदस्यों की जीवन में पहली बार त्रिकाल संध्या हो जाएगी l एक माला गायत्री मंत्र जप मंडल प्रमुख संजय डालके ने आखिर में सभी आचार्यों, सभी विप्र बंधुओ और नर्मदीय समाज इकाई का आभार व्यक्त किया l संध्या कर्म में पुनर्वास से प्रिंस करहे, हरसू करहे मूंदी से घाटा बिल्लौद से अनिल डालके,दिलीप डालके नलवा से दीपक चौरे,सूरज चौरे बड़वाह एक माला गायत्री मंत्र जप मंडल प्रमुख सचिन बर्वे के नेतृत्व में 10 विप्र बंधु  उपस्थित रहे l

 * * उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति के श्रीबालीपुरधाम के जगदीश पाटीदार ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes