Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सेवानिवृत्ति पर जिला प्रशासन एवं कर्मियों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन : NN81

 साहिबगंज 

जिला ब्यूरो अकाश कुमार भगत 



*दिनांक-05.06.2024*


सेवानिवृत्ति पर जिला प्रशासन एवं कर्मियों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन



=======================


42 वर्षों के सेवाकाल के पश्चात 31 मई, 2024 को सेवानिवृत हुए प्रशासी अधिकारी श्री जय किशोर झा एवं जिला स्थापना शाखा में पदास्थापित श्री राम हांसदा को आज जिला प्रशासन एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मी गण संयुक्त रूप से समाहरणालय सभागार में  विदाई समारोह का आयोजन किया।


कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त  हेमंत सती ,उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी गण ने दोनों कर्मियों को फूल माला, शॉल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया।



 कार्यक्रम में उपायुक्त  हेमंत सती ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे जिला में चुनाव संपन्न हुआ है। श्री झा सेवानिवृत 31 मई, 2024 को ही हो चुके थे पर जिस प्रकार इन्होंने चुनावी कार्यों को अपने स्तर से संभाला है, वह सराहनीय है। मैं आशा करता हूं कि आज सेवानिवृत होने के बाद व्यक्तिगत जीवन को समय देंगे और मैं इनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूॅ।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक चंद्र भूषण झा, अभिषेक कुमार सिंह, भारत यादव एवं अन्य कर्मियों ने भी दोेनो कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर अपना उदगार प्रकट किया।


जय किशोर झा का जिला में सेवा का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। ज्ञात हो की श्री झा 25.05.1982 को अनुमंडल कार्यालय साहेबगंज में लिपिक के पद पर योगदान दिया।


 उसके बाद स्थानांतरित होकर जिला योजना कार्यालय,साहेबगंज में एवं  अतरिक्त प्रभार जिला आपूर्ति कार्यालय,साहेबगंज में अपनी सेवा दी।


 तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय बरहरवा में अपनी सेवा दिए। बरहरवा से स्थानांतरित होकर नाजिर के रूप में जिला कल्याण कार्यालय में नजीर के रूप में योगदान दिए ।




 उसके बाद स्थानांतरित होकर के प्रखंड कार्यालय बोरियों में प्रधान लिपिक उसके बाद राजमहल प्रखंड कार्यालय में प्रधान लिपिक के तौर पर अपनी सेवा दी। राजमहल प्रखंड कार्यालय से स्थानांतरित होकर उन्होंने डीआरडीए एवं विकास शाखा दोनों में अपनी सेवा दी।


 तत्पश्चात जिला स्थापना शाखा में प्रधान लिपिक के रूप में कार्य किया। वहां से स्थानांतरित होने के पश्चात जिला कोषागार शाखा में लगभग 2 वर्षों तक अपनी सेवा दी।


 29.01. 2024 को जिला स्थापना समिति की बैठक में उन्हें प्रशासी अधिकारी के रूप में प्रोन्नति मिली। उन्होंने प्रशासी अधिकारी के रूप में 31.05.2024 तक अपनी सेवा दी। साथ ही अतिरिक्त प्रभार  कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्य किए।


अपनी सेवा काल में उन्होंने जिला प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य किया ।उन्होंने विधानसभा आम चुनाव, लोकसभा आम चुनाव, कोरोना काल महामारी समय एवं अन्य कार्यक्रमों  में अपने कार्यों से एक अलग पहचान बनाई।


 उन्होंने साहेबगंज जिला में लगभग 42 वर्षों तक अपनी सराहनीय सेवा 




कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज अंगार नाथ स्वर्णकार, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी  विष्णु देव कच्क्षप, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं  कर्मी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के पश्चात दोनों सेवानिवृत कर्मचारियों को जिला प्रशासन के वाहन द्वारा उनके आवास तक छोड़ा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes