Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओ का आभार जताया : NN81

 दमोह से नरेन्द्र अरजरिया की रिपोर्ट 

लोकेशन भाजपा कार्यालय

मोबाइल 9329195377



भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओ का आभार जताया 


 ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी



सलग दमोह लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह की ऐतिहासिक जीत पर आभार सभा आयोजित हुईं 

मंचाशीन भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यक्रताओं के जश्न और उत्साह, उनकी जीत पर पुष्प वर्षा कर जश्न मनाया गया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार और महेन्द्र जैन ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित आभार सभा में पूर्ववित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, राज्य मंत्री लखन पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, पूर्व सांसद चंदभान सिंह, पूर्व विधायक पी एल तंतुवाय, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, नरेन्द्र व्यास के अतिथ्य में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया और बूथ से लेकर सभी कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम का परिणाम है कि चार लाख से अधिक से जीत हासिल हुई हैं


और हम जिले के शत प्रतिशत बूथ जीते हैं। पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया ने जीत का श्रेय भाजपा कार्यक्रताओं को दिया और बताया कि जब मै 1981 में भाजपा का जिला अध्यक्ष बना तो किसी को विश्वास नहीं था कि यह दल एक दिन भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। राज्य मंत्री लखन पटेल और धर्मेन्द्र सिंह ने भी भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह की रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर  इतिहास रचा उसके लिए सिर्फ़ कार्यकर्त्ता की अथक मेहनत हैं जिन्होंने चिलचिलाती धूप में भी प्रत्याशी को जिताने के लिए काम किया। इस आभार सभा में जिले की चारों विधानसभा से आए कार्यकर्ताओ, जिला पदाधिकारिओ, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित सांसद राहुल सिंह ने कहा कि आप सबकी मेहनत से ही मैं जीत हासिल कर सका हूं और मैं क्षेत्र के विकास और कार्यकर्ताओ के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा और कार्य करता रहूंगा। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने किया।


     दमोह से नरेंद्र अरजरियाकी रिपोर्ट 

 जिला  ब्यूरो चीफदमोह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes