Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मतगणना प्रभारी द्वारा शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर आभार व्यक्त कर दिया सभी को धन्यवाद : NN81

 कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मतगणना प्रभारी द्वारा शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर आभार व्यक्त कर दिया सभी को धन्यवाद



( जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट )




 कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं मतगणना प्रभारी श्री प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में दिनांक 07 मई 2024 को हुये मतदान की मतगणना आज 04 जून 2024 को गुना जिले की सभी 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गिनती प्रात: 08:00 बजे शासकीय स्‍नातकोत्‍तर के महाविद्यालय गुना के अलग-अलग कक्षों में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्णं मतगणना संपन्‍न करायी गयी।


संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04-गुना अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 28-बमोरी


सहायक रिटर्निग ऑफिसर बमोरी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार ज्‍योतिरादित्‍य मा. सिंधिया को 119692, धनीराम चौधरी को 3466, यादवेन्‍द्र राव देशराज सिंह को 43464, कन्‍छेदी लाल कुशवाहा को 817, एडवोकेट करन सिंह जाटव को 538, डी.एस. चौहान (एडवोकेट) को 140, मनीष श्रीवास्‍तव को 169, मोहम्‍मद जावेद अंसारी को 174, किसन लाल अहिरवार को 182, गजानंद कुशवाह को 249, मनमोहन को 212, महेन्‍द्र जैन भैयन को 297, मोहन को 313, राकेश को 479, हेमंत सिंह कुशवाह को 508 एवं नोटा को 1316 वोट प्राप्‍त हुये है ।


संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04-गुना अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 29-गुना (अजा)


सहायक रिटर्निग ऑफिसर गुना श्री रवि मालवीय द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार ज्‍योतिरादित्‍य मा. सिंधिया को 124494, धनीराम चौधरी को 2933, यादवेन्‍द्र राव देशराज सिंह को 37597, कन्‍छेदी लाल कुशवाहा को 371, एडवोकेट करन सिंह जाटव को 326, डी.एस. चौहान (एडवोकेट) को 87, मनीष श्रीवास्‍तव को 376, मोहम्‍मद जावेद अंसारी को 86, किसन लाल अहिरवार को 118, गजानंद कुशवाह को 231, मनमोहन को 114, महेन्‍द्र जैन भैयन को 190, मोहन को 177, राकेश को 220, हेमंत सिंह कुशवाह को 377 एवं नोटा को 1050 वोट प्राप्‍त हुये है ।


संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 20-राजगढ़ अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 30- चांचौड़ा


सहायक रिटर्निग ऑफिसर चांचौड़ा श्री विकास कुमार आनंद द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार दिग्विजय सिंह को 78356, डॉ. राजेन्‍द्र सूर्यवंशी को 1671, रोडमल नागर को 88077, अशोक पवार को 999 , जितेन्‍द्र सिंह को 770, दिनेश राजावत को  478, बाबू सिंह को 196 , रामचरण प्रजापति को 268, विशाल सोनी (एडवोकेट) को 502 , अनिल को 262, अनिल जैन को 534, जगदीश कारपेंटर को 297, राधेश्‍याम मालवीय को 457 , रोडमल को 564 , सुनील भील को 608 एवं नोटा को 1196 वोट प्राप्‍त हुये है ।


संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 20-राजगढ़ अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 31- राघौगढ़


सहायक रिटर्निग ऑफिसर राघौगढ़ सुश्री अंजली रमेश द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार दिग्विजय सिंह को 93177, डॉ. राजेन्‍द्र सूर्यवंशी को 2147, रोडमल नागर को 81640, अशोक पवार को 810, जितेन्‍द्र सिंह को 616, दिनेश राजावत को 623, बाबू सिंह को 142, रामचरण प्रजापति को 170, विशाल सोनी (एडवोकेट) को 390, अनिल को 240, अनिल जैन को 432, जगदीश कारपेंटर को 283, राधेश्‍याम मालवीय को 421, रोडमल को 619, सुनील भील को 519 एवं नोटा को 1151 वोट प्राप्‍त हुये है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes