Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भुआबिछिया में लोक अदालत हुई आयोजित : NN81

 NEWS NATION 81 ! 


संवाददाता गजेंद्र पटेल ! 


लोकेशन जिला मंडला विकासखंड बिछिया ! 


 


स्लग -  भुआबिछिया में लोक अदालत हुई आयोजित

 


एंकर -  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक   सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा संजय कृष्ण जोशी प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के  आदेशानुसार एवं  प्रवीण सिन्हा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय भुआ बिछिया में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।


नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश मीनल गजबीर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। लोक अदालत में राजीनामा योग्य न्यायालय में लंबित कुल 92 प्रकरण रखे गए जिसमे से 18 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 280000 रुपए की राशि अवार्ड हुई । साथ ही बैंकों एवं नगर परिषद के भी कुल 372 प्री लिटिगेशन प्रकरण रखे गए जिसमें 20 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 268530 रुपए की राशि अवार्ड हुई।

नेशनल लोक अदालत में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय चौरसिया, सचिव पीयूष पांडेय,श्यामलाल अग्रवाल, जेपीएन मिश्रा, संदीप पटेल,थानेश्वर तेकाम,दिलीप कोर्वे,नीलेश गिरी,विनय यादव अधिवक्तागण विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes