Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर में राहुल गांधी, संजय सिंह और अखिलेश यादव ने मांगे कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा के लिए वोट : NN81

 खबर: कानपुर में राहुल गांधी, संजय सिंह और अखिलेश यादव ने मांगे कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा के लिए वोट।


13 तारीख मतदान जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे वैसे ही कानपुर लोकसभा 43 के कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक मिश्रा अन्य प्रत्याशियों की अपेक्षा अपना जनसंपर्क तेजी से धुआंधार तरीके से कर रहे हैं। मालूम हो कि कानपुर लोकसभा 43 का चुनाव अब लगभग भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर का केन्द्र बन चुका है। वही कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक मिश्रा के पक्ष में कई बड़े स्टार प्रचारक भी कानपुर में डेरा डाल दिए हैं आज जीआईसी ग्राउंड में एक विशाल रैली कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा के समर्थन में आयोजित हो रही है जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रैली को संबोधित करके आलोक मिश्रा के चुनाव का रुख मोड़ने का काम करने जा रहे हैं कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक मिश्रा के केंद्रीय कार्यालय में हजारों कार्यकर्ता आज की रैली को लेकर उत्साहित दिखे। और यह भी चर्च गर्म रही कि यह रैली जो आज होने जा रही है वह जीत की आखिरी कील साबित होगी।कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज हो चाहे छोटा से छोटा कार्यकर्ता हो सभी में भारी उत्साह देखने को मिला। आलोक मिश्रा के समर्थन में समाजवादी पार्टी व आम आदमी पार्टी के भी दिग्गज नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा के कार्यालय में डेरा डाले हुए दिखे। समाजवादी पार्टी के कानपुर के नगर अध्यक्ष फसल मेहमूद कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मंसूर आलम सिद्दीकी वह आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद ने दावा किया कि इस बार कानपुर में ईंडी गठबंधन भारी मतों से विजयी होगा।


असंगठित राष्ट्रीय मजदूर संग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया व कचेहरी परिसर मे कांग्रेस नेता व बार महामंत्री प्रत्याशी रामजी दुबे ने अओने-अपने क्षेत्र मे प्रचार-प्रसार करके आलोक मिश्रा समर्थन मे मतदान की अपील की। आज होने वाली रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केजरीवाल की पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह भी केजरीवाल की तरफ से हुंकार भरेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा के समर्थन में होने वाली रैली में राहुल गांधी अखिलेश यादव संजय सिंह कानपुर की जनता को संदेश देंगे की अब बहुत हो चुका बेरोजगारी से जनता ऊब चुकी है महंगाई से जनता त्रस्त है। ऐसे मुद्दों को उठाकर कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को विजय दिलाने का काम करेंगे। 

संवाददाता: विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes