Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आखिर किसके इशारे पर चल रहा है बंडा क्षेत्र में अवैध खनन : NN81

 *बड़ा सवाल*


*बेखौफ हैं खनन माफिया*




*आखिर किसके इशारे पर चल रहा है बंडा क्षेत्र में अवैध खनन*


 

शाहजहाँपुर, बंडा । स्थानीय अधिकारियों से लेकर खनिज विभाग में तैनात जिले के आला अधिकारियों तक को अवैध खनन की सूचना होने के बावजूद अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई खनन माफियाओं के खिलाफ नहीं की गई और खनन माफिया द्वारा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि खनन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है या ये कहें कि स्थानीय पुलिस,लेखपाल और खनिज इंस्पेक्टर की सरपरस्ती में ही यह खेल खेला जा रहा है। इस अवैध कारोबार में दिन-रात नियमों की अनदेखी कर मिट्टी खनन किया जा रहा है। जबकि पुलिस,राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग जानकारी न होने का हवाला देकर चुप्पी साधे हैं और मिट्टी भरी ट्रालियां सड़कों पर फर्राटा भरते हुए  गुजरती हैं। मामला उगनापुर गाँव का जहाँ के प्रधान बलवीर का हैं जो अधिकारियों की शह पर बिना परमिशन धडल्ले से मिट्टी का खनन कर रहा हैं । प्रधान ने खेत से मिट्टी निकाल कर खेत को तालाब बना दिया है । इस सम्बन्ध मे जब हल्का लेखपाल अखिलेश को जानकारी दी तो उन्होंने जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया और....... टीम को लगातार तीन दिन तक अभी आ रहे, आधा घंटा में आ रहे कहकर मामला को रफा दफा कर दिया और जब टीम ने कई बार फोन किया तो बोले आप हमें लिखित में दीजिये तभी जाँच करेगें।



इस सम्बन्ध में जब उप जिलाधिकारी व खनन अधिकारी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।




 ब्यूरो चीफ देवेंन्द्र कुमार शाहजहांपुर की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes