Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कांग्रेस व गोंडवाना क्षेत्र मे भाजपा का फोकस, महतारी वंदन से आकर्षित है महिलाये, महिलाओ मे भाजपा के लिए समर्थन अधिक का अनुमान, चोटिया मंडल मे भाजपाईयों का सघन दौरा : NN81

 छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा

नानक राजपुत

स्लग :- कांग्रेस व गोंडवाना क्षेत्र मे भाजपा का फोकस, महतारी वंदन से आकर्षित है महिलाये, महिलाओ मे भाजपा के लिए समर्थन अधिक का अनुमान, चोटिया मंडल मे भाजपाईयों का सघन दौरा। 



राजनैतिक समीकरण मे चुनाव से पहले किसी का भविष्य तय करना मानो एक दिन मे समुन्दर पार करने कि बात के समान है, अर्थात हम वोट से पहले जीत और हार का फैसला नहीं कर सकते, हालांकि राजनैतिक पार्टीया अपनी अपनी जीत के दावे भले ही कर रहे हैं लेकिन नेताओ का भविष्य अब जनताओं के हाथों मे है।


लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा का फोकस पालीतानाखार मे अधिक देखने को मिल रहा है, हालांकि कांग्रेस का गढ़ काहे जाने वाले इस विधानसभा मे इस बार भले ही गोगपा का विधायक बन गया लेकिन अभी भी कांग्रेस गावं गावं मे मजबूती से टिकी हुई है।


सभी पार्टीयों का फोकस महिलाओ पर अधिक देखने को मिल रहि है, वर्तमान परिपेक्ष मे भाजपा महतारी वंदन योजना से महिलाओ को आकर्षित करने मे कामयाब रहि है क्युकी हर ग्रामीण महिलाओ के जुबान पर कमल का नाम आने लगा है इसलिए भाजपा कार्यकर्ता महिला वोटरों पर अधिक फोकस कर रहे हैं,


चोटीया मंडल गोगपा व कांग्रेस का गढ़ माना जाता है जहा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता वीरेंद्र मरकाम का दौरा सघन जनसंपर्क जोरो पर हैं, विधानसभा चुनाव कि बात करें तो इन्ही क्षेत्रो से गोगपा व कांग्रेस को बढ़त मिलती है, लेकिन वीरेंद्र मरकाम का कहना इस बार भाजपा को बढ़त मिलेगी, क्युकी वर्तमान मे सांसद रहि ज्योत्सना महंत ने क्षेत्र का विकास नहीं किया, वीरेंद्र मरकाम ने कहा कांग्रेस कि झूठी राजनीती ने सिर्फ और सिर्फ जनता को छला है।


दरसल सिकटा पारा, तेंदूभाता, अमहवा, दमाउकुंडा, मानिकपुर, डाघिआमा, शिवपुर, शाशिन, बासींन, बेतलो, धवलपुर, कुदरी, सेंदुरगढ़ और ऐसे कई ग्राम हैं जहा गोगपा व कांग्रेस कि अधिक पकड़ है लेकिन वर्तमान मे मोदी कि लहर ने सबकी कमर तोड़ दी है, जहा महिलाओ का झुकाओ भाजपा कि ओर अधिक देखने को मिल रहा है, वीरेंद्र मरकाम ने कहा कि हमारे लगातार चल रहे प्रचार प्रसार से महिला पुरुषो मे जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है, इस बार सुश्री सरोज पांडे ज़ी का विजय होना तय है, बीते दिनों मेड़िया कछार, कर्मीपारा, छिदिया,  शिरमीना क्षेत्र मे वीरेंद्र मरकाम के साथ बिहारी सिंह मरपच्ची, भुनेश्वर मिश्रा, कलेश्वर सिंह, सोहन पुलस्त, सहत राम यादव, अजय कुमार व अन्य का प्रचार प्रसार हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes