Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर में दादा नगर स्थित नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग : NN81

 खबर:कानपुर में दादा नगर स्थित नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग।



कानपुर दादा नगर स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग गयी।  फायर विभाग की तीन यूनिट ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

मंगलवार सुबह गोविन्द नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादा नगर में एक नमकीन फैक्ट्री में अचनाक आग लग गयी। सुबह का वक्त होने से फैक्ट्री में काम नहीं चल रहा था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया। फैक्ट्री से तेजी से धुआ उठता हुआ देख फायर विभाग को सूचित किया गया। जिसके बाद फायर विभाग की गाड़ी जब तक आई आग अपने विकराल रूप में पहुंच चुकी थी। लिहाजा विभाग की तीन यूनिट इस आग बुझाने में जुट गयी। करीब घंटे भर में बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग से फैक्ट्री में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा  है।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes