नैनपुर/मंडला
सत्येंद्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से
9399424203
अनादि आश्रम में चलाया गया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता की दिलाई शपथ
एंकर - नैनपुर में आज सुबह नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा और स्वच्छता प्रेरणा समारोह के अंतर्गत नगर में स्थित अनादि आश्रम ,अनादि पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया ।जहां नगर पालिका परिषद नैनपुर को अध्यक्ष ,पार्षद,जनप्रतिनिधि और गण मान्य नागरिकों और समस्त कर्मचारियों के द्वारा सुबह से ही स्थल में पहुंच कर सफाई की गई और नगर को वार्ड को स्वच्छ रखने को शपथ दिलाई गई ।इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, पार्षद नितिन ठाकुर, पार्षद लक्छमी उईके, स्वच्छता एंबेस्टर स्वच्छ भारत अभियान नैनपुर सत्येंद्र तिवारी,नगर पालिका अधिकारी अंकिता बर्मन ,संदीप डोंगरे के अलावा गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे । नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा सभी को स्वच्छता को शपथ दिलाई गई।
वाइट - कृष्णा पंजवानी अध्यक्ष नगर पालिका नैनपुर।

