जिला आगर मालवा से
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान
न्यूज़
गोवंश के मृत शरीर का नहीं किया जा रहा सम्मान पूर्वक निष्पादन खुले में फेंके जा रहे शव
| मध्यप्रदेश शासन के निर्देश के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही की इंतहा
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों का धरातल पर पालन होता नजर नहीं आ रहा है जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि गो वंश के मृत शरीर को सम्मान पूर्वक निष्पादन गड्डा खोदकर गाड़ा जाए साथ में अन्य नियम भी स्पष्ट रूप से लिखे गए हैं लेकिन सोयत क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में गोवंश के मृत शरीर को खुले आम यहां वहां फेंका जा रहा है जिसके कारण कुत्ते उन्हें नोच कर खा रहे हैं साथ में उनकी दुर्गंध से आमजन भी परेशान है एवं बीमारियों का भय बना हुआ है। शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों का इस और कोई ध्यान नहीं है। हम आपको बता दें कि 18 फरवरी को गौशालाओं में मृत गोवंश के शव को सम्मान पूर्वक निष्पादन के संदर्भ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए लेकिन आदेश का पालन ग्राम पंचायतो मै नहीं हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड सह मंत्री देवकरण गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत गोवंश के शव का अगर नियम अनुसार सम्मानपूर्वक निष्पादन नहीं किया जाएगा तो विश्व हिंदू परिषद चरण बंध्द आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी। नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत गोवंश के शव के निष्पादन जुड़ी शिकायतें मिल रही है जल्द ही जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा एवं शासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करवाते हुए मृत गोवंश के शव का सम्मान पूर्वक निष्पादन करवाया जाएगा।

