नैनपुर/मंडला
सत्येंद्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से
9399424203
*नैनपुर पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित-युवाओं को काम करने का मिला मौका*
एंकर-- नैनपुर पत्रकार संघ के गत दिवस संपन्न हुए चुनाव में अनिल जांगड़े को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इस संदर्भ में नैनपुर पत्रकार संघ के सिद्धांत आदर्श एवं कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी के साथ संगठन कार्यकारिणी विस्तार के लिये 1 फरवरी 2024 शुक्रवार को एक बैठक ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल में सम्पन्न हुई। जिसमें सँरक्षक हरि सिंह ठाकुर, देवेंद्र मोहन जायसवाल, रामकुमार चौरसिया की सहमति से नैनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष के द्वारा नये सदस्यों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। जिसमें दो उपाध्यक्ष सतेंद्र तिवारी, विकास शुक्ला, सचिव अजय जायसवाल, सहसचिव जफर खान, कोषाध्यक्ष जिनेन्द्र साहू को घोषित किया गया।
संघ के प्रमुख सलाहकार समिति सदस्यों मे विमलेश सोनी,रवि अवधवाल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश सोनी, कन्हैया चावला, शमीम खान, राजेश अवधिया रखा गया । संघ के सदस्यों में श्याम वर्मा, गीतेश यादव, राजेश अवधिया, जग्गा कुरेशी,राजा विश्वकर्मा, प्रमोद निम्बालकर, आशिफ कुरेशी, दिनेश ठाकुर विनय नामदेव, हिमांशु जायसवाल, जयप्रकाश सोनी रहेंगे। तत्पश्चात उपस्थित वरिष्ठ जनों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें संरक्षक हरि सिंह ठाकुर ने कहा कि सीमा पर सैनिक और समाज में पत्रकार दोनों की अहम भूमिका होती है और उनकी भूमिका से समाज की सुरक्षा बनी रहती है। वही वरिष्ठ पत्रकार विमलेश सोनी ने सभी पत्रकारों को माला में पिरोकर रखने की बात कही। जिससे संगठन मजबूत हो सके। अध्यक्षयी भाषण में अनिल जांगड़े ने कहा कि नैनपुर पत्रकार संघ को मजबूत बनाने के वे प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में नैनपुर पत्रकार संघ की प्रमाणिकता नगर में बढ़ गई है। लगातार राजनीतिक दलों की मौजूदगी शून्यता की ओर बढ़ने के कारण नगर के विकास में कमी नजर आने लगी है। और अपने क्षेत्र विकास के दायित्व से विमुख होते दिख रहे हैं। वही नैनपुर पत्रकार संघ ने कई बरसों से विभिन्न मुद्दों में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार आवाज उठाई है। जिसमें नैनपुर को जिला बनाने की बात इस मंच के माध्यम से आई है। और लंबे आंदोलन के माध्यम से जनता के दिलों में नैनपुर पत्रकार संघ ने अपनी जगह बना ली है। नैनपुर पत्रकार संघ अपने कर्तव्यों को लेकर समाज के प्रति सजग रहकर अपना कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकार गणों के लिए स्वरुचि भोजन का इंतजाम किया गया और अंत में अध्यक्ष अनिल जांगड़े ने सभी पत्रकारों का आभार प्रदर्शन कर धन्यवाद प्रेषित किया औऱ जिसके बाद बैठक का समापन किया गया।मंच संचालन शंकर दयाल बाजपेई के द्वारा किया गया।

