Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर के घाटमपुर तहसील में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन : NN81

 खबर: कानपुर के घाटमपुर तहसील में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन।



कानपुर, घाटमपुर तहसील में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण भी कराया गया। 

घाटमपुर के तहसील सभागार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुनकर अधीनस्थ अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं। 


शिकायतों में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की पहुंची जिनकी संख्या 40 थी। वहीं पुलिस विभाग की 26, खंड विकास अधिकारी की 14, नगर पालिका परिषद की पांच, कृषि विभाग की तीन, चिकित्सा विभाग की तीन, चकबंदी विभाग की दो, डूडा की दो, जल निगम की चार, आरटीओ एक, बैंक की एक, विद्युत विभाग की चार कुल 105 शिकायतें आई, जिसमें चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes