खबर: आज से उन्नाव रायबरेली हाईवे पर चलने के लिए भरना पड़ेगा अकवाबाद के टोल बूथ पर टोल टैक्स।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव के बदरका मोड़ से रायबरेली के लालगंज तक एनएच-31 का चौड़ीकरण करके फोरलेन सड़क तैयार कर ली है। दिल्ली स्थित मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद 29 फरवरी की रात 12 बजे यानी एक मार्च से इस हाईवे से गुजरने वाले वाहन सवारों को टोल देना पड़ेगा। इसके लिए एनएचएआइ ने उन्नाव के अकवाबाद में टोल बूथ बनाया है।कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के बदरका मोड़ से एनएचएआइ ने एनएच-31 को फोरलेन बनाया है, जो बदरका, सिकंदरपुर, बेथर, बीघापुर और तकिया होते हुए लालगंज में रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ता है। इस फोरलेन हाईवे से उन्नाव-रायबरेली के बीच की दूरी 65 किमी है।
जिले में पंजीकृत वाहनों में कार के लिए 50 रुपये, मिनी बस या हल्के वाहन 90 रुपये, दो एक्सल के लिए 190, तीन एक्सल के लिए 210 रुपये, चार से छह एक्सल के लिए 300 रुपये और सात या अधिक एक्सल के लिए 365 रुपये देने होंगे।
वहीं अन्य जिले के वाहनों के एकल दिशा और 24 घंटे में वापसी लिए ये रहेंगी टोल की दरें (रुपये में)
वाहन कार, जीप, वैन या हल्के मोटर यान 110 170
मिनी बस, हल्के व्यावसायिक वाहन 180 270
बस या ट्रक दो एक्सल 380 570
भारी वाहन तीन एक्सल 415 625
भारी वाहन, चार से छह एक्सल 595 895
भारी वाहन, सात या अधिक एक्सल 725 1,090
उन्नाव से रायबरेली के लालगंज तक फोरलेन हाईवे तैयार हो गया है। इस पर 29 फरवरी की रात 12 बजे के बाद से टोल पड़ने लगेगा। इसके लिए अकवाबाद में टोल बूथ बनाया गया है।
संवाददाता:विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

