Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर का हिस्ट्री सीटर अजय ठाकुर दिल्ली में गिरफ्तार : NN81

 खबर: कानपुर का हिस्ट्री सीटर अजय ठाकुर दिल्ली में गिरफ्तार।



कानपुर। बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर एक लाख के इनामी अजय ठाकुर को डीसीपी दक्षिण की स्वाट टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी रवीन्द्र कुमार खुद उसे लेकर शहर लौटे हैं। अजय 28 जनवरी को अपना दल की रैली में मारपीट-पथराव करने के बाद से फरार था।


उसकी तलाश में पुलिस टीम कुछ दिन पहले अटारी बार्डर तक पहुंच गई थी लेकिन अजय वहां से निकल गया था। 28 साल के जरौली फेज एक निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के लिए कहा जाता है कि जितनी उसकी उम्र नहीं, उससे ज्यादा केस लिए घूम रहा है।

उस पर वसूली, बंधक बनाकर मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला, अपहरण, छेड़छाड़, दुष्कर्म के अलावा आर्म्स एक्ट तक की धाराओं में बर्रा, गुजैनी, गोविंदनगर, किदवईनगर और नौबस्ता थाने में उसपर करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से दो मामलों में वह फरार था। पहली बार उसका नाम 2016 में बर्रा में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी व आर्म्स एक्ट के मामले में सामने आया।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes