Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिलाधिकारी ने मतदान पार्टियों से जुड़ी जगहों का किया निरीक्षण : NN81

 खबर: जिलाधिकारी ने मतदान पार्टियों से जुड़ी जगहों का किया निरीक्षण।



जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की ओर से सोमवार को

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान पार्टियों

के प्रस्थान स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा

ईवीएम स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल नवीन गल्ला मण्डी,

नौबस्ता का भी निरीक्षण किया गया।

10 दिनों में सफाई कराने के लिए 

अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, पीडब्लूडी को

निर्देशित किया गया कि आगामी लोक सभा चुनाव

की सम्पूर्ण तैयारियों का ब्लू प्रिंट पूर्व नि्वाचन की तर्ज

पर तैयार किया जाए। इसके साथ ही सचिव मण्डी को

निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण मण्डी स्थल की

साफ-सफाई के लिए गैंग लगाकर 10 दिनों में सफाई

कराना सुनिश्चित करें। साथ ही समस्त मण्डी परिसर में

लगी स्ट्रीट लाइटों की चैकिंग कराते हुए उनकी मरम्मत

का कार्य जल्द पूरा कराया जाए।डायवर्जन करने का प्लान तैयार करें

डीसीपी ट्रेफिक को निर्देशित करते हुए कहा कि रवाना

एक दिन पूर्व भारी वाहनों के डायवर्जन करने का प्लान

तैयार कर लिया जाए ।


डीसीपी ट्रेफिक यह सुनिश्चित

करें कि मतदान पार्टियों के प्रस्थान के लिए वाहनों की

पार्किंग के लिए अलग-अलग लोकसभा वार पोलिंग

पार्टियों के वाहनों की रवानगी स्थल का चिन्हांकन कर

सुनिश्चित करें।

आज निरीक्षण के दौरान उपायुक्त पुलिस, अपर उपाय

ट्रेफिक, अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन

अधिकारी कानपुर नगर, सहायक सह परिवहन

अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशाषी अभियन

प्रान्तीय खण्ड आदि संबंधित विभागों के अधिकारी

उपस्थित रहे।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes