Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शहर के मौसम में बदलाव हुआ - NN81

 विदिशा लोकेशन गंजबासौदा

 संवाददाता गजेंद्र औदीचय 


गंजबासौदा शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आए परिवर्तन के कारण दिन और रात के तापमान में उछाल आ रहा है। जिसके कारण गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। इधर आसमान में बादल भी छा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है

मार्च की आखिरी सप्ताह में तापमान 37 डिग्री के पार हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। जिसके तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। मंगलवार को दिन का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और रात का पर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार आज उच्चतम तापमान 37 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रह सकता है और रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes