छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट
बोईदा रासेयो ने रैली निकाल कर किया मतदाता जागरूकता
कोरबा:बोईदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय दिल्ली व अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा व जिला संगठक वाई के तिवारी के निर्देशन में तथा,प्राचार्य लखन लाल बंजारे के संरक्षण में व मनोज कुमार चौबे जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोरबा होरीलाल पाटिले संकुल प्रमुख बोईदा,कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार नायक के मुख्य मार्गदर्शन मे तथा ज्योतिष कुमार तिवारी, सत्य प्रकाश खांडेकर,गनपत लाल ध्रुव,कृष्णा लाल कश्यप, अनिल कुमार यादव,उषा बर्मन, सविता मरावी,हरीश कुमार चौबे की उपस्थिति में व शासन प्रशासन के निर्देशन में बोईदा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शासन द्वारा आदेशित किया गया है इस तारतम्य में इकाई द्वारा कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूक रैली निकाल कर व नारा स्लोगन के साथ मतदाता जागरूक किया गया विद्यालय परिसर से प्रारंभ करके बस स्टैंड व पूरे बस्ती में भ्रमण के साथ सड़क में आने जाने वाले लोगों से चर्चा के दौरान सत प्रतिशत मतदान हेतु विनम्र अपील किया गया चौक चौराहे पर व सड़कों में चलने वाले राहगीरों से विशेष रूप से अपील किया गया कि सत प्रतिशत मतदान करें व अपने आसपास परिवार समाज में सभी लोगों को जागरुक करे व इस चुनाव महापर्व को सफल व साकार करें ताकि हमारा देश सशक्त विकसित बन सके



