Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर देहात में फसल की रखवाली करने खेत पर गए किसान को सांड ने मार डाला : NN81

 खबर: कानपुर देहात में फसल की रखवाली करने खेत पर गए

किसान को सांड ने मार डाला।



कानपुर देहात में फसल की रखवाली करने खेत पर गए

किसान को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। जिसके

बाद ग्रामीणों घटना ने पर आक्रोश जताया और बेसहारा

मवेशियों को नहीं पकड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा

किया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर

पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया।

बताते चलें कि गजनेर के शाहजहांपुर निनायां गांव

निवासी किसान रामपाल (60) रोजाना की तरह सुबह

गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए

थे। इस दौरान खेत में सांड आ गया, जिसे रामपाल

भगाने लगे। सांड ने उनको दौड़ाकर सींग पर उठाकर

कई बार पटक दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास

खेत पर काम कर रहे लोग पहुंचे और सांड को लाठी

मारकर भगाया।

इसके बाद रामपाल को सीएचसी गजनेर ले जाया गया,

जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया

गया। अधिक खून बह जाने से कुछ देर बाद किसान

की मौत हो गई।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes