Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संत गजानंद महाराज का 104 वां जन्मोत्सव मनाया, सीएम यादव ने भी की शिरकत : NN81

 संत गजानंद महाराज का 104 वां जन्मोत्सव मनाया, सीएम यादव ने भी की शिरकत



मनावर  रिपोर्ट संजय खण्डेलवाल..

--नगर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम बालीपुर में मां अंबिका आश्रम में ब्रह्मलीन संत गजानंद महाराज का 104 वा जन्मोत्सव आज रविवार को मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां बीते दिन से की जा रही थी। मुख्यमंत्री यादव बड़वानी से सड़क मार्ग से मनावर पहुंचे, वह सिंघाना, मनावर के ग्राम गुलाटी होते हुए बालीपुर आश्रम दोपहर 12:00 लगभग उपस्थित हुए। स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की।


मुख्यमंत्री बालीपुर पहुंचकर मां अंबिका आश्रम के संत योगेश महाराज और सुधाकर महाराज से मिले एवं हवन प्रांगण में आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री गजानंद महाराज की प्रतिमा के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। दर्शन और महाआरती का लाभ लेने के बाद मुख्यमंत्री बालीपुर धाम में बने मंच पर जन्मोत्सव के अवसर पर पधारे लोकप्रिय जनता को संबोधित करने पहुंचे, उन्होंने मंच से कहा कि यह मेरे लिए हर्ष की बात है जो इस अवसर पर बालीपुर धाम आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने रामायण सीरियल में काम करने वाले कलाकारों का भी स्वागत किया और कहा कि आज देश में बालीपुर से लेकर अयोध्या तक धर्म की जय हो रही है। मुख्यमंत्री ने होटल पर रूककर चाय बनाई।  



उक्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जनता के बीच रोड शो करते हुए सेंधवा की ओर रवाना हुए, वहां वह भगोरिया पर्व पर शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री के साथ उक्त दौरे पर  विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज,  भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक सीएसपी, एक दर्जन से अधिक टीआई एवं सैकड़ो की तादात में पुलिस बल उपस्थित रहा।


धार का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन



आपको बता दे अंबिका आश्रम को आकर्षक लाइटिंग और पुष्प मालाओं से सजाया गया, आश्रम में 108 रामायण के पाठ, दुर्गा अष्टोत्तर, सतनाम स्रोत के सवा लाख पाठ करने का संकल्प लिया, यह अनुष्ठान ब्राह्मण समाज के युवा कर रहे हैं। साथ ही 24 लाख गायत्री मंत्र का पाठ भी रात में महिलाओं कर रही है, 9 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 16 मार्च से गायत्री जाप सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है आज ग्राम बलीपुर में संत गजानन महाराज की प्रतिमा को रथ में बिठाकर पूरे गांव का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान भक्त रंग गुलाल की होली के साथ आदिवासी लोक नृत्य ढोल बैंड बाजो पर थिरकते नजर आए, भक्त राजू देवड़ा ने बताया कि रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर आश्रम में गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीताबेन रबारी की विशाल भजन संस्था रात 8:00 बजे प्रारंभ होगी। उक्त कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु जन्मोत्सव के अवसर पर बलीपुर पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes