Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई के वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता कार्निवल 2024 में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल : NN81

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार* 


*रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई के वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता कार्निवल 2024 में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री  अग्रवाल*



दुर्ग, 10 फरवरी 2024/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल आज रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई के वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता कार्निवल-2024 में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किये। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज विद्यार्थी हायर एजुकेशन में अपने करियर बनाने आते है।


आज 2024देश को आगे ले जाने की जरूरत है। उच्च शिक्षा संस्थान केवल डिग्री बांटने का केंद्र न हो। विद्यार्थी के भविष्य निर्माण का केन्द्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट का कार्य करने जा रही है।

आज एक किसान का बच्चा टेक्नालॉजी में कैसे आगे बढ़ सकता है। इस पर भी ध्यान रखना होगा। मंत्री  अग्रवाल ने कार्निवल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और इसके बाद पुनः अध्ययन प्रारंभ करने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्निवल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को अपने कर कमलों से पुरस्कृत किया। समारोह में रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन  संजय रूंगटा एवं अन्य पदाधिकारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes