Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 13 फरवरी से : NN81

 खबर: कानपुर में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 13 फरवरी से



उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 13 फरवरी से

शुरू हो रही है। कानपुर में भी मदरसा बोर्ड की होने

वाली परीक्षाओं को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

मदरसों को केंद्र बना दिया गया है। नकल विहीन परीक्षा

हो इसके लिए दो टीम निगरानी के लिए बनाई गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर अल्पसंख्यक अधिकारी इसका नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जाएगी। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू

हो रही है। दो पालियों में परीक्षाएं कराई जाएगी। जिसमें प्रथम पाली सुबह 8 से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक में परीक्षा कराई

जाएगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी 2024 को समाप्त होगी। इनमें शामिल होने वाले छात्र एवं छात्राएं मुंशी, मौलवी की फारसी और अरबी के साथ

अलिम सीनियर सेकेंडरी फारसी अरबी कामिल ,फाजिल की परीक्षाएं देने पहुंचेंगे।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes