Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बाल पथ संचलन निकला : NN81

 ताल मध्यप्रदेश

दीपक सोनी


*बाल पथ संचलन निकला*



ताल नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला| इस अवसर पर संत श्री हरसुखराम जी महाराज, रामद्वारा ताल, श्री विनोद जी पाटीदार, जिला सह कार्यवाह जावरा जिला, श्री रवि जी प्रजापत बाल कार्य प्रमुख ताल नगर मंचासीन थे| 


कार्यक्रम में अपना पाथेय देते हुए श्री पाटीदार ने कहा  कि संघ संस्थापक डाक्टर हेडगेवार बाल्यकाल से ही देशभक्त थे| जब जो विद्यार्थी के रूप पढ़ते थे| तो उनके विद्यालय मे रानी विक्टोरिया के जन्मदिन पर मिली मिठाई उन्होंने ये कहकर फेंक दी थी कि यह हमारी रानी नहीं है| उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के बच्चों फतेह सिंह जी और जोरावरसिंह जी के बारे मे स्वयंसेवकों को जानकारी दी कि उन्होंने अपने धर्म के लिए प्राण त्याग दिए, लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं किया| वीर हकीकत राय ने भी धर्म परिवर्तन के स्थान पर अपने प्राण बलिदान कर दिए| उन्होंने बाल कार्यकर्ता बंधुओ से आव्हान किया कि नियमित शाखा जाकर देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के गुण प्राप्त करे| बौद्धिक के बाद पथ संचलन प्रारंभ हुआ| जो नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा| नगर में नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ पथ संचलन का स्वागत किया|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes