Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ऑपरेशन जागृति" कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरूक : NN81

 ग्राम पंचायत धाना तेजा में ऑपरेशन जागृति" कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरूक



जनपद मथुरा



अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रम में आज दिनांक 25 दिसंबर को "ऑपरेशन जागृति" अभियान के तहत थाना रिफाइनरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत धाना तेजा में थाना रिफाइनरी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन जागृति कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं, व संभ्रांत व्यक्तियों को जागरूक किया गया ।


ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन उद्देश्य एवं अभियान को सफल बनाने के संबंध में साइबर अपराध, बालिकाओं को साइबर हिंसा/यौन शोषण से बचाव हेतु जागरूक व सचेत करना, पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक व सचेत करना, किशोर/किशोरियों के साथ हेल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक करना, महिलाओं/बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरूकता पैदा करना । समुदाय को झूठे मुकदमों से होंने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना व ऐसे मामलों में कमी लाना ।

विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes