विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
संवाददाता संजीव शर्मा
स्लगन--‐- ओवरलोड वाहनों से दुर्घटना की आशंका
गंजबासौदा यातायात व्यवस्था की निष्क्रियता के चलते नगर में बड़े वाहन ओवरलोडिंग करके सड़कों पर दौड़ रहे हैं ।नगर में भीड अधिक होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है ।लेकिन प्रशासन की नजर ओवरलोड वाहनों पर नहीं पड़ती ऐसे में कभी कोई भारी दुर्घटना हो सकती है। जागरूक नागरिकों ने जिला पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी मनोज मिश्रा से अनुरोध किया है। कि ओवरलोडिंग वाहनों को सड़क पर दौड़ने से रोक कर वैधानिक कार्यवाही की जाए। जिससे कि किसी तरह की कोई दुर्घटना को घटने से रोका जा सके। शहर में मुख्य सड़कों के आसपास विद्यालय भी स्थापित है। जिनका छुट्टी का समय दोपहर का है इस वक्त ओवरलोडिंग वाहनों की आवाजाही होती है जिससे किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ।प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।

