Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आष्टा विधानसभा चुनाव हेतु नव निर्वाचित हुए गोपाल सिंह इंजीनियर का पीयूष श्रीवास्तव, उत्थान धरवा सक्षम श्रीवास्तव ने स्वागत किया : NN81

 आष्टा विधानसभा चुनाव हेतु नव निर्वाचित हुए गोपाल सिंह इंजीनियर का पीयूष श्रीवास्तव, उत्थान धरवा सक्षम श्रीवास्तव ने स्वागत किया



रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी


हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 157 आष्टा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जिला जनपद के अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियरिंग अपने प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कमल सिंह चौहान को लगभग 9000 वोट से पराजित किया।


इस बार सीहोर जिले की चारों सीटों पर क्रमशः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रिकॉर्ड मतों से अपने चुनाव क्षेत्र बुधनी से जीते, पूर्व विधायक सुदेश राय ने सीहोर विधानसभा से पुनः जीत हासिल की इसी प्रकार पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इच्छावर विधानसभा से अपनी जीत हासिल की जिले की चौथी सीट भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर ने अच्छे मार्जिन से जीत अर्जित की।

जैसे-जैसे परिणाम सामने आने लगे लोगों में खुशी का ठिकाना न रहा। चारों ओर से आतिशबाजी की गूंज सुनाई दे रही थी।


आष्टा में देर रात भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर का विजय जुलूस निकाला।

युवा तेरुनाई पीयूष श्रीवास्तव, उत्थान धरवा सक्षम श्रीवास्तव, ने अपने मित्रो के साथ श्री गोपाल सिंह इंजीनियर को भाजपा से विजय होने पर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes